बिहार में सड़क विकास की नई पहल; मल्टीलेन सड़क, बाइपास और पुल के निर्माण को मिली मंजूरी

बिहार में सड़क विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 33 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी मिली है, जिसके तहत सड़कों का विस्तार, नए बाइपास और पुलों का निर्माण किया जाएगा। इस योजना से राज्य में परिवहन सुविधाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद है।

बिहार में सड़क नेटवर्क के विस्तार की योजना बनाई गई है। वार्षिक कार्य योजना के तहत 526 किलोमीटर सड़कों को दो लेन और चार लेन में विकसित किया जाएगा। इस योजना पर अनुमानित खर्च 19,981 करोड़ रुपये होगा। इसके अलावा, 7 नए बाइपास के निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है, जिन पर 6,040 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलों के निर्माण के लिए 3,758 करोड़ रुपये और 19 आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) के लिए 2,085 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

New initiative of road development in Bihar

बिहार में सड़क विकास का नया अध्याय (प्रतीकात्मक फोटो)

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार की 33 हजार करोड़ रुपये की वार्षिक योजना को मंजूरी दे दी है। इनमें से 18 से 19 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं के लिए पथ निर्माण विभाग पहले ही डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर चुका है। स्वीकृति पत्र जारी होते ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस योजना से राज्य में सड़क यातायात में सुधार होगा और परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी।

End of Feed