Bihar News:'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' का आगाज

Bihar Patna News: इस प्रतियोगिता की खासियत यह है कि इसमें भाग लेने वाले सारे प्रतिभागी सरकारी पदाधिकारी हैं और उनके द्वारा ही अलग-अलग विधाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

Bihar Patna News: बिहार सचिवालय स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, भारत सरकार के मार्गदर्शन में 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25' का आयोजन 25 फरवरी 2025 से 03 मार्च 2025 तक उर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना, बिहार में किया जा रहा है।

Bihar News

बिहार में 'अखिल भारतीय असैनिक सेवा संगीत, नृत्य एवं लघु नाट्य प्रतियोगिता 2024-25'

इस आयोजन में अलग-अलग प्रदेशों की 18 टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल मिलाकर लगभग 750 प्रतिभागी इसमें शिरकत कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा होंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उद्घाटन समारोह 25 फरवरी 2025 को संध्या 5:30 बजे, उर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशी नगर, पटना में आयोजित किया जाएगा।

End of Feed