पटना

बिहार में मॉनसून पर लगा ब्रेक! छाए रहेंगे बादल मगर बारिश के आसार कम; जानें अगले 5 दिनों का IMD अपडेट

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार आज पटना में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बिहार में आज कहीं-कहीं तेज धूप से लोगों को गर्मी का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं मौसम शुष्क बना रहेगा। आइए जानें आज बिहार का मौसम-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock

Bihar Weather: बिहार में कुछ समय से लगातार बारिश का दौर बना हुआ है। जिससे पटना सहित अधिकांश जिलों का मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन, अब फिर से बिहार में मॉनसून की रफ्तार कमजोर पड़ रही है। जिस वजह से यहां के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं अब लोगों को गर्मी का असर झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर से धीरे -धीरे मॉनसून की विदाई होने लगेगी। वहीं अगले 4 दिनों तक बिहार में बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस बार बिहार में 26% कम बारिश हुई है। वहीं सिर्फ पटना की बात करें तो इस बार पटना में 40% कम बारिश दर्ज की गई है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज बारिश की कई उम्मीद नहीं है। आज यहान्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के रहने की संभावना बनी हुई है। आज यहां का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास तक जाएगा। पूरे दिन पारा 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई है। विभाग के मुताबिक हवा की गति 3.78 के आसपास होगी। हवा 4.81 की रफ्तार के साथ 267 डिग्री के आसपास चलेगी। अगर आज यहां सनराइज की बात करें सुबह 05:41 बजे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार का तापमान गुरुवार को 34 डिग्री सेल्सियस, शुक्रवार को 34 डिग्री सेल्सियस, शनिवार को 34 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को 36 डिग्री सेल्सियस, 37 डिग्री सेल्सियस तक बने रहने की संभावना है।

कैसा रहा कल बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल बुधवार को बिहार में एक या दो जगहों पर बारिश पड़ी। इस दौरान बिहार में दोपहर तक हवा की रफ्तार 20 से 40km प्रतिघंटा से चली, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, इस दौरान बिहार का तापमान 2 से 4 डिग्री और बढ़ा रहेगा। कल पटना का तापमान 34 डिग्री रहा।

बिहार में कमजोर पड़ा मॉनसून

मौसम विभागके अनुसार टर्फ लाइन देहरादून, पूर्वोत्तर छत्तीसगढ़, और झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी जा रही है। जिससे बिहार में इसका खास असर पड़ने की संभावना नहीं है। इसलिए बिहार में इस दौरान बारिश की कमी रहेगी।

कैसा रहेगा सितंबर में बारिश का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आज कहीं भी बारिश के ज्यादा आसार नहीं हैं, बस कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के मुताबिक 17 सितंबर से मॉनसून की बारिश में कमी पड़ने लगती है। इस दौरान मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है। अब धीरे-धीर बिहार से भी मॉनसून की विदाई हो जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article