Bihar Weather: बिहार में गिरा पारा लेकिन गर्मी से सुकून नहीं, अब बादलों की दस्तक से बदला मौसम; जानें कितने दिन जारी रहेगी बारिश

आज का मौसम बिहार, 8 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 19 राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कल से बारिश का दायरा और बढ़ने की संभावना है। 13 अप्रैल तक बारिश का मौसम जारी रहने का अनुमान है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली, यूपी जैसे राज्यों में जहां भीषण गर्मी की शुरुआत हो गई है और लू का अलर्ट जारी किया जा रहा है। वहीं बिहार में मौसम ने करवट बदली है। यहां बारिश ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बिहार में 13 अप्रैल तक बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव की वजह बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र बनना है। इसके अलावा आज से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है। फिलहाल नमी के कारण लोगों को गर्मी का एहसास ज्यादा हो रहा है।

Meta AI

Meta AI

13 अप्रैल तक जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 19 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान उत्तर पूर्व के जिलों में तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। जिसकी रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर गरज के साथ बिजली गिरने के भी आसार हैं। बारिश का दायरा 9 अप्रैल से बढ़ सकता है। वहीं 11 अप्रैल तक बिहार के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। 13 अप्रैल तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

End of Feed