Bihar Weather: बिहार के 8 जिलों में तेज हवा और बरसात की संभावना, इन जगहों पर जारी किया गया येलो और ऑरेंज अलर्ट

6 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार के आठ जिलों में आज (मंगलवार) तेज़ हवाओं और वर्षा की संभावना जताई गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। साथ ही, वज्रपात को लेकर भी सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की गई है।

6 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): सोमवार को शुरू हुई बिहार की बारिश आज भी जारी है, जिससे राज्य के अधिकतर हिस्सों में रातभर गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कई जिलों में तेज बारिश और वज्रपात के बाद आज तापमान में वृद्धि की संभावना है। वहीं, कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने की उम्मीद है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

कल पूरे दिन भीषण गर्मी के बाद रात में राजधानी पटना समेत कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ हवा के साथ आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। पटना, गोपालगंज, सीवान, सारण, औरंगाबाद, गया, मधेपुरा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा और मुंगेर सहित अधिकांश जिलों में देर रात तक बारिश का दौर जारी रहा।

End of Feed