Bihar Weather: बिहार में फिर बदला मौसम का हाल, 29 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 7 क्षेत्रों में भारी बरसात की संभावना

5 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): मौसम विभाग ने बिहार के 29 जिलों में फिर से आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने किशनगंज समेत 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पटना समेत अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। रविवार को भागलपुर का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया।

5 May 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam (बिहार में आज का मौसम): बिहार में तेज गर्मी के बाद मौसम ने फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के 29 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। किशनगंज समेत सात जिलों में भारी बारिश की आशंका व्यक्त की गई है, जहां 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत शेष 29 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यहां आंधी और बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 मई के बाद गर्मी दोबारा बढ़ेगी और लू चलने की संभावना है।

Bihar Today's Weather Update

बिहार में आज के मौसम की अपडेट

बिहार में तापमान और मौसम का मिजाज

बिहार में आज गरज, बिजली और 50-60 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पटना, गया और भागलपुर जैसे क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम 27°C रहने का अनुमान है। वहीं, झारखंड में भी गरज-चमक और तेज़ हवाओं (50-60 किमी/घंटा) के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। रांची और जमशेदपुर में हल्की बारिश होगी, जिससे तापमान 38°C तक सीमित रहेगा और न्यूनतम तापमान लगभग 26°C रहेगा।

End of Feed