Bihar Weather: बिहार में धीमा पड़ा मॉनसून, इन 4 जिलों में हल्की बारिश के आसार; जानें मौसम का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की बारिश धीमी पड़ने लगी है। मॉनसून की बारिश में कमी होने से यहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने आज भी यहां कई जगहों पर बारिश का अलर्ट लगाया है। आइए जानें बिहार के मौसम का हाल-

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में मॉनसून की रफ्तार धीमी
  • इन 4 जिलों में होगी बारिश
  • आज मौसम का IMD अपडेट

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की रफ्तार कमजोर पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दोनों तक बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, बिहार के सभी राज्यों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं कई जिलों में बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और बक्सर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है, जिसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। विभाक के अनुसार पिछले 24 घंटों में बिहार के कई जिलों जैसे कि भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, समस्तीपुर, कटिहार, मधुबनी सहित कई जगहों पर बारिश नहीं हुई है।

weather

बिहार का मौसम

कैसा रहेगा बिहार का मौसम

End of Feed