पटना

Patna: RJD विधायक की बीवी के गले से चेन खींच ले गए बदमाश, फिर भी पटना सुरक्षित है?

बिहार की राजधानी पटना में आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी से अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली। वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं।

Image

आरजेडी विधायक सुदय यादव की पत्नी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच, गुरुवार को राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी को ही बदमाश चूना लगाकर आसानी से निकल अज्ञात लुटेरों ने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। यह घटना तब घटी जब विधायक की पत्नी सुबह अपने आवास से बाहर टहलने निकली थीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजद के विधायक सुदय यादव की पत्नी रिंकी देवी अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह सचिवालय थाना क्षेत्र के अटल पथ पर टहल रही थीं। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

पटना सुरक्षित है-विधायक की पत्नी

थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची विधायक की पत्नी ने यह जरूर कहा कि पटना सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन टहलने निकलती हैं और आज भी टहलने निकली थीं तभी यह घटना हुई। उस समय वहां पुलिस का पेट्रोलिंग वाहन थी। उससे दूर कुछ निकलने के बाद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान उनके गले में खरोंच भी आ गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और बदमाशों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!