पटना

Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज बरसेंगे बदरा, जानें कल भी होगी बारिश या सूखा रहेगा मौसम?

आज का मौसम बिहार, 28 December 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के 24 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को भी प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार चार दिन तक प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। जिसके बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश से तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड भी बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को भी पटना समते प्रदेश के 21 जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आई है। इस दौरान सबसे कम तापमान किशनगंज में दर्ज किया गया। आने वाले दिनों मे पारा और लुढ़कने की संभावना है। जिससे सर्दी में तेजी से इजाफा होगा।

इन जगहों पर बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के 24 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान गया, नालंदा, शेखपुरा, पटना, भागलपुर, बांका, सारण, गोपालगंज, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, रोहतास, भोजपुर, भभुआ, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, पूर्वी व पश्चिम चंपारण, सिवान के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। रविवार को भी भोजपुर, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल और भभुआ के कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है।

इस वजह से बदला बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 28 से 29 दिसंबर के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर पश्चिमी भारत में बना रहेगा। साथ ही पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब के पास एक चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है। पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के निचले वायुमंडल में मिलने से बिहार के मौसम में बदलाव हो सकता है। प्रदेश में अगले चार दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जिससे ठंड बढ़ने का भी अनुमान है।

बिहार में गया रहा सबसे गर्म

बिहार में शुक्रवार को सबसे गर्म शहर गया रहा। जहां का न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान पटना का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री, वैशाली का 26 डिग्री, छपरा का 26.8 डिग्री, औरंगाबाद का 29.2 डिग्री, दरभंगा का 27.4 डिग्री और मोतिहारी का 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान किशनगंज का 9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान पटना में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री, छपरा में 11.2 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 14.3 डिग्री, बक्सर में 11.8 डिग्री, गया में 13.1 डिग्री और वैशाली में 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article