Bihar Weather: बिहार में इस दिन से बढ़ने वाली है ठंड, आज 20 जिलों में बारिश के आसार

आज का मौसम बिहार, 26 October 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के मौसम पर चक्रवाती तूफान दाना का प्रभाव 31 अक्टूबर तक देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 20 जिलों में दो दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। दीपावली के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: चक्रवाती तूफान दाना के चलते बिहार समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव आया है। भले ही अब यह तूफान कमजोर पड़ गया है। लेकिन बिहार में इसका प्रभाव अक्टूबर के आखिरी दिन तक देखने को मिलेगा। इस दौरान पुरवा हवा भी चलने के आसार हैं। जिसकी वजह से 31 अक्टूबर तक ठंड बढ़ने का कोई अनुमान नहीं है। हालांकि दिवाली के बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी देखने को मिल सकती है। आज के मौसम की बात करें तो आज कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar weather

आज बिहार का मौसम

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान बिहार के 20 जिलों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। आज प्रदेश में पटना, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, भागलपुर, बेगूसराय, बांका, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, बक्सर, खगड़िया, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और भभुआ में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान बिहार के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!