LIVE
दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठंड, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी; IMD ने बताया मौसम का हाल
दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठंड, तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी; IMD ने बताया मौसम का हाल
OCT 28, 2024 15:28 IST
यूपी में सुबह शाम ठंड का एहसास
उत्तर प्रदेश में दीपावली की आहट के बीच गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में हल्की धूप गर्मी का एहसास करा रही है।
OCT 28, 2024 14:35 IST
कोलकाता का मौसम कैसा रहेगा?
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को लेकर मौसम विभाग ने नई चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा है कि कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
OCT 28, 2024 12:36 IST
मुंबई में कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज आसमान साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिली रहेगी, जिससे थोड़ी गर्मी पड़ सकती है। हालांकि, न्यूनमत तापमान 23 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
OCT 28, 2024 10:43 IST
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में अभी कुछ दिनों तक गर्मी का मौसम जारी रहेगा। राजधानी में आज दिन में धूप खिली रहेगी और तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। रातें थोड़ी ठंडी रहेंगी, लेकिन तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा। 1 नवंबर से तापमान में हल्की सी गिरावट आ सकती है।
OCT 28, 2024 07:42 IST
बिहार में मौसम का हाल
दिवाली से पहले प्रदेश के चक्रवात दाना के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। यहां सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। दोपहर के समय होने वाली गर्मी में थोड़ी कमी आई है। मौसम विभाग ने बताया की दिवाली तक प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद तापमान के और गिरने की उम्मीद जताई जा रही है।
OCT 28, 2024 05:42 IST
दिल्ली का मौसम
दिल्ली में मौसम साफ बना हुआ है। तापमान में कमी के कारण सुबह-शाम ठंडक बढ़ने लगी है। इस बीच शहर के एक्यूआई में भी सुधार होने लगा है। पिछले सप्ताह 350 से ऊपर गया एक्यूआई अब 300 से नीचे बना हुआ है।
OCT 28, 2024 05:42 IST
यूपी में मौसम
उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव होने लगे हैं। यहां सुबह-शाम में हल्की ठंड होने लगी है। गुलाबी ठंड के बीच आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने और ठंड के बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नवंबर की शुरुआत तापमान में कमी के साथ होगी।
OCT 28, 2024 05:41 IST
पश्चिम बंगाल के दो जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल के केवल दो जिलों में मौसम की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो जिलों में पश्चिम मेदिनीपुर और पूर्व मेदिनीपुर शामिल है। यहां हल्की बारिश की संभावना है।
OCT 28, 2024 05:41 IST
तमिलनाडु में भारी बारिश
आईएमडी ने पूरे तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन इसमें से कुछ जिले ऐसे हैं, जहां भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कन्याकुमारी,तिरुनेलवेली, तेनकासी शामिल है। शेष जिलों में वज्रपात और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।
OCT 28, 2024 05:41 IST
केरल में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, पथानामथिट्टा, कोल्लम, अलाप्पुझा, तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश होगी। इसके अलावा शेष जिलों में वज्रपात और आंधी की येलो अलर्ट जारी किया गया है।
