पटना

Gaya News: रिटायर्ड टीचर के घर चोरी, लाखों के गहने और कीमती सामान लेकर चोर फरार, CCTV में रिकॉर्ड हुई वारदात

Gaya News: बिहार के गया जिले में डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बीघा स्थित एक मोहल्ले में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक के घर में कुछ बदमाशों ने 80 लाख रुपये के गहनों और कीमती समान की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच कर रही हैं।

Image

रिटायर्ड टीचर के घर चोरी

Gaya News: लूटपाट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां दिन-प्रतिदिन विभिन्न स्थानों से चोरी की खबर सामने आ रही है। कहीं बदमाश चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो कहीं एटीएम लूटे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार के गया से सामने आया है। यहां एक रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों रुपये के गहनों समेत कई कीमती सामानों की चोरी को अंजाम दिया गया है। चोरी की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिटायर्ड शिक्षक के घर से लाखों की चोरी

पुलिस ने बताया कि यह घटना गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बीघा स्थित छोटकी डेल्हा मोहल्ला की है। यहां बदमाशों ने रिटायर्ड शिक्षक शिवदत्त गुप्ता के घर से 80 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने और 60 हजार रुपये नगद सहित कई कीमती सामानों की चोरी की है। वारदात के दौरान परिवार एक के कमरे में सो रहा था। उसके बगल के कमरे में रखी दो अलमारियों को तोड़कर गहने व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

चोरी की ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह 3 बजे करीब तीन अज्ञात चोर घर में घुसे थे। पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली है और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस इस रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article