Bihar Weather: जोरदार ठंड की आगोश से दूर बिहार, जानें क्यों नहीं पड़ रही कड़ाके की सर्दी

आज का मौसम बिहार, 23 December 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम स्तर का कोहरा भी देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 दिसंबर को बिहार में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिससे ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: एक तरह पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। वहीं दूसरी ओर बिहार में अभी भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। यहां शीतलहर का प्रभाव भी नहीं दिख रहा है। हालांकि सुबह और देर रात के समय अलग-अलग हिस्सों में कोहरा भी छा रहा है। आज सुबह भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। साथ ही सुबह के समय हल्की ठंड भी महसूस हुई। जल्द ही बिहार के मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 27-28 दिसंबर को बारिश होने की संभावना है।

Bihar Weather (1)

बिहार का मौसम

बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम

बिहार में रविवार को सबसे कम तापमान पूसा में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। वहीं सबसे अधिक तापमान फॉरविसगंज में 29.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में तीन दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान पछुआ हवाएं चलने से मौसम शुष्क बना रहेगा और सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। वहीं दोपहर में धूप निकलने से ठंड से राहत बनी रहेगी। बिहार की राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

End of Feed