पटना

Purnia Accident: तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कई लोगों को रौंदा, पांच की मौत, ड्राइवर गाड़ी समेत फरार

पूर्णिया के धमदाहा इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

पूर्णिया में सड़क हादसा

Purnia Road Accident: बिहार के पूर्णिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंदा डाला। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 8 लोग घायल हो गए। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

इलाज के दौरान 3 लोगों ने तोड़ा दम

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे पूर्णिया में धमदाहा इलाके के ढोकवा गांव में हुई। धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप गोल्डी ने को बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 11 घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान तीन और लोगों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

वाहन चालक की तलाश जारी

मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर (50), संयुक्ता देवी (45), अखिलेश (11) और अमरदीप (छह) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एक अन्य मृतक की पहचान करने का प्रयास जारी है। अधिकारी ने कहा कि वाहन चालक का पता लगाने का भी प्रयास किया जा रहा है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article