दिल्ली

Weather Today: Delhi-NCR में बदलेगी मौसम की चाल, इस दिन झमझाम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने लगा है। यहां कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने से शहर में ठंड का स्तर और बढ़ सकता है।

Image

दिल्ली में मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में एक बार फिर बदलाव होने वाला है। यहां ठंड का स्तर और बढ़ सकता है। बताया जा रहा है कि आने वाले सप्ताह में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर दिल्ली के मौसम पर सीधे तौर पर देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में शहर में दो बार बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। यह बारिश दिल्ली में सर्दियों की दूसरी और तीसरी बारिश होगी। इससे शहर में ठंड का स्तर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली और एनसीआर क्षेत्रों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यहां हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल -

आज दिल्ली में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में मध्य स्तर का कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। बता दें कि शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 23.4 रहा। शनिवार की तुलना में आज, रविवार को अधिक कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और कोहरा कम होने लगेगा।

दिल्ली में इस दिन होगी बारिश

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली में बारिश हो सकती है। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में क्रिसमस से पहले यानी 23 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 26 दिसंबर को भी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। 27 दिसंबर को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इन दिनों के बीच 24 और 25 दिसंबर को शहर में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

एनसीआर में मौसम का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। शहर में 22 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक हल्का कोहरा छाया रहेगा। 27 दिसंबर को कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 9-10 डिग्री और अधिकतम तापमान क्रमशः 24 और 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। विभाग की 7 दिन की रिपोर्ट के अनुसार, 23 से 25 दिसंबर तक दोनों शहरों में मौसम साफ बना रहेगा। 26 और 27 दिसंबर को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article