पटना

Bihar Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम बिहार, 21 August 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी किया है।

Image

बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मॉनसून एक्टिव बना हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश हुई। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। आज भी प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के 11 जिलों आज भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को प्रदेश के दक्षिण -पश्चिम हिस्से में बारिश की ज्यादा संभावना है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में वज्रपात की भी आशंका है।

अगले दो दिन झमाझम बारिश के आसार

बिहार में आज हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अरवल, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बेगूसराय, खगड़िया और बांका में भारी बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 22 से 23 अगस्त तक बिहार के सभी जिलों में झमाझम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

इन जगहों पर आज बारिश की संभावना

  • बिहार के उत्तर-मध्य और पश्चिमी हिस्से में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
  • पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • रोहतास, कैमूर, गया और औरंगाबाद में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
  • भागलपुर, नवादा, जमुई, शेखपुरा,लखीसराय, और बांका में एक-दो इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं।
  • नालंदा और जहानाबाद में भी एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
  • औरंगाबाद, अरवल, कैमूर और रोहतास में एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!