पटना

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, आज 26 जिलों में हल्की बारिश के आसार, इस दिन जमकर बरसेंगे बदरा

आज का मौसम बिहार, 20 August 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के 26 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। अगले 3-4 दिन बाद प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।

Image

बिहार का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • आज कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • सोमवार को कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश
  • नालंदा में हुई 71.6 मिमी बारिश

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में पिछले कई दिनों से अच्छी बारिश पर ब्रेक लगा हुआ था। हालांकि अब मौसम ने करवट बदल ली है। सोमवार को कई इलाकों में जोरदार बारिश दर्ज की गई। मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज बिहार के सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार रोहतास, कैमूर, गोपालगंज, सिवान, बक्सर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी और उत्तर-मध्य भागों में बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है।

3-4 दिनों में होगी भारी बारिश

आज बिहार में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मंगलवार को प्रदेश के 26 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में कम दबाव की वजह से एक चक्रवाती परसंचरण क्षेत्र बना हुआ है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल की तरफ से निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। जिसकी वजह से बिहार में अगले 3 से 4 दिनों के बाद भारी बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार के पटना, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, सहरसा, खगड़िया, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज और अररिया में आज बारिश होने की संभावना है।

सोमवार को कहां-कहां हुई बारिश

बिहार के कई जिलों में सोमवार को बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में नालंदा में 71.6 मिमी, नवादा में 61.6 मिमी, पटना में 50.6 मिमी, शेखपुरा में 50.5 मिमी, औरंगाबाद में 50.2 मिमी और गया में 30.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

40 डिग्री के करीब सीतामढ़ी का तापमान

सोमवार को बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही भागलपुर और पूर्णिया का तापमान भी 35 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा सीतामढ़ी का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री, छपरा का 35.02 डिग्री, दरभंगा का 35.6 डिग्री, वैशाली का 35.6, शेखपुरा का 36.8 डिग्री, मुजफ्फरपुर का 33.8 डिग्री और पश्चिमी चंपारण का 31.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article