दिल्ली

दिल्लीवालों को सता रही उमस, फिलहाल भारी बारिश के आसार नहीं, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम दिल्ली, 20 August 2024 Delhi mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली में अगले तीन से चार दिन भारी बारिश की संभावना है। जिससे उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Image

दिल्ली के मौसम का हाल

KEY HIGHLIGHTS
  • धीमी बारिश से बढ़ रही उमस भरी गर्मी
  • आज भी हल्की बारिश होने की संभावना
  • सोमवार को कई इलाकों में दर्ज हुई हल्की बारिश

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में बीते कई दिनों से भारी बारिश का दौर थमा हुआ है। जिसकी वजह से उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को सताने लगी है। शनिवार को भी कई इलाकों दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन इससे उमस से ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली-एनसीआर ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती है। लेकिन भारी बारिश होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं बन रही है।

दिल्ली में दो दिन मध्यम बारिश के आसार

दिल्ली-एनसीआर में आज आसमान बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश होने के भी आसार हैं। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। 21 और 22 अगस्त को दिल्ली में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। वहीं 23 अगस्त को फिर हल्की बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद 24 और 25 अगस्त को बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।

नोएडा समेत कई इलाकों में हुई बारिश

दिल्ली में सोमवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में तेज धूप निकलने से उमस में और बढ़ोत्तरी हो गई। हालांकि शाम को कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। नोएडा में भी सोमवार को बारिश दर्ज की गई। बीते दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री रहा। सबसे गर्म इलाका लोधी रोड दर्ज हुआ। यहां का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा। इसके अलावा रिज में 35.2 डिग्री, आयानगर में 34.6 डिग्री और पालम में 34.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज 23.3 डिग्री में रहा।

दिल्ली में आज एक्यूआई बढ़ने के आसार

दिल्ली में लगातार 23 दिन से हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को एक्यूआई 83 रहा। अधिकतर इलाकों का एक्यूआई 100 के पार दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को एयर इंडेक्स में बढ़ोत्तरी हो सकती है। आज एक्यूआई 100 से अधिक पहुंचने की संभावना है। जिसके कारण हवा की गुणवत्ता तीन दिनों तक मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है। वहीं एनसीआर में सोमवार को नोएडा का एक्यूआई 90, ग्रेटर नोएडा का 102, गाजियाबाद का 93, फरीदाबाद का 62 और गुरुग्राम का 141 दर्ज हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article