Bihar Weather Today: बिहार में बढ़ रही धूप की तल्खी, सर्दी का असर कम, कल घने कोहरे का अलर्ट, IMD ने बताया कैसा रहेगा फरवरी में मौसम

आज का मौसम बिहार, 2 February 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में धीरे-धीरे ठंड कम हो रही है। दिन में धूप भी तीखी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के महीने में भी तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है और बारिश भी कम होगी। जिससे गर्मी का एहसास फरवरी में ही होने लगेगा। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में धीरे-धीरे ठंड के तेवर नर्म पड़ रहे हैं। दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिससे दोपहर में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि अभी सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड पड़ रही है। बिहार में पिछले पांच सालों में इस साल जनवरी का माह सबसे गर्म रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान पिछले चार सालों की तुलना में 1-2 डिग्री अधिक रहा। इस वजह से शीतलहर और कोल्ड डे के दिन भी कम रहे। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक फरवरी में प्रदेश का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। साथ ही बारिश भी सामान्य से कम होने के आसार है। जिससे लोगों को फरवरी में ही गर्मी का एहसास लगेगा।

Bihar Weather

बिहार का मौसम

आज और कल घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आज घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक दो स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है। आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। सोमवार को भी घने कोहरे को लेकर पूर्वी चंपारण, सीतामढ़, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा और पूर्णिया में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के बाकी भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा डेखने को मिल सकता है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में फरवरी के माह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान जताया है।

End of Feed