बोधगया से लेकर नालंदा वैशाली राजगीर तक, बुद्ध स्थलों का होगा कायाकल्प; पर्यटन क्षेत्र को लगेंगे पंख
बिहार में बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थलों के विकास की उम्मीद जगी है। बोधगया, गया, केसरिया, नालंदा, वैशाली, राजगीर जैसे कई स्थल हैं जिन्हें अब पर्यटन के क्षेत्र में पंख लगने की उम्मीद है।

बोधगया
पटना: केंद्रीय बजट में नए वित्तीय वर्ष के लिए महात्मा बुद्ध के जीवन से जुड़े सभी स्थलों को विकसित करने की घोषणा के बाद बिहार के इन स्थलों के विकास की उम्मीद जगी है, जो महात्मा बुद्ध से जुड़े हुए हैं। बोधगया, गया, केसरिया, नालंदा, वैशाली, राजगीर जैसे कई स्थल हैं जिन्हें अब पर्यटन के क्षेत्र में पंख लगने की उम्मीद है। दरअसल, भगवान बुद्ध से जुड़े स्थलों को जोड़कर बुद्ध सर्किट कहा जा रहा है। बिहार में महात्मा बुद्ध से जुड़े स्थानों में सबसे महत्वपूर्ण बोधगया माना जाता है। मान्यता है कि यहां बोधि वृक्ष के नीचे महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था। यह बोधि वृक्ष आज भी यहां मौजूद है। यहां महाबोधि मंदिर है, जहां प्रतिवर्ष लाखों देश-विदेश के धर्मावलंबी पहुंचते हैं और प्रार्थना करते हैं।
विश्व के सबसे ऊंचे केसरिया बौद्ध स्तूप के विकास की उम्मीद
इधर, केसरिया के लोगों को भी केसरिया स्तूप के विकास की उम्मीद बढ़ गई है। विश्व के सबसे ऊंचे केसरिया बौद्ध स्तूप के विकास की उम्मीद बढ़ गई है। महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान के पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर ओझा ने कहा है कि हम लोग स्तूप के विकास को लेकर काफी समय से संघर्षरत हैं। लेकिन स्तूप का जितना विकास होना चाहिए, नहीं हो सका। अब बजट से उम्मीद जगी है। विश्व का सबसे ऊंचा स्तूप होने के बावजूद इसका विकास काफी धीमा है।
बौद्ध स्तूप धरातल से 105 फीट ऊंचा
केसरिया का बौद्ध स्तूप धरातल से 105 फीट ऊंचा है। इस स्तूप पर सात तल हैं, प्रत्येक तल पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा विभिन्न मुद्राओं में स्थापित है, जो स्तूप की खुदाई के बाद मिली है। पूर्वी चंपारण के केसरिया का बौद्ध स्तूप भगवान बुद्ध के जीवन काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि भगवान बुद्ध जब वैशाली से महापरिनिर्वाण के कुशीनगर के लिए चले तो प्रथम रात्रि विश्राम इसी स्थल पर किया। यहां स्तूप बना है।
भगवान बुद्ध के रात्रि विश्राम को लेकर ही उनके शिष्यों द्वारा बौद्ध स्तूप का निर्माण कराया गया, जो कई सालों में बनकर तैयार हुआ। इस स्तूप की परिधि 120 मीटर है और ऊंचाई लगभग 32 मीटर। अब तक यह विश्व का सबसे ऊंचा उत्खनन स्तूप होने का अनुमान है।
केसरिया स्तूप की खुदाई 1998 में शुरू हुई थी। लेकिन, 27 साल बाद भी स्तूप का खुदाई कार्य अब भी अधूरा है। स्तूप के 60 प्रतिशत हिस्से की ही अब तक खुदाई हो पाई है। स्तूप परिसर का कुछ खास विकास भी नहीं हो पाया है। अब लोगों में आशा जगी है कि केसरिया स्तूप के दिन बहुरेंगे। यह स्तूप बौद्ध काल के गौरवशाली अतीत का प्रतीक माना जाता है। इसका एक बहुभुज आधार है और ऊपर से बहुभुज आकार की ईंटों से ढका हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पटना (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
पुष्पेंद्र यादव यूपी के फतेहुपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। बचपन एक छोटे से गांव में बीता और शिक्षा-दीक्षा भी उसी परिवेश के साथ आगे बढ़ी। साल 2016 स...और देखें

Hydrogen Train: डीजल-बिजली नहीं गैस से दौड़ेगी रेलगाड़ी! चलने वाली है पहली हाइड्रोजन ट्रेन; मंजिल से ज्यादा सुहाना होगा सफर

Mahakumbh, Prayagraj Live: माघ पूर्णिमा के लिए श्रद्धालुओं का महाकुम्भ क्षेत्र में आना जारी, प्रयागराज-वाराणसी और यहां आने वाले रास्तों पर जाम

FIITJEE के खिलाफ दूसरा केस दर्ज, छात्रों के लाखों रुपयों का फ्रॉड; जानें क्या है माजरा

पटना में बन रहे इस 4 लेन से आवाजाही होगी आसान, कनेक्टिविटी बेहतर होने से रफ्तार भी बढ़ेगी

कल का मौसम 12 February 2025: अब पड़ेगी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी! यहां तूफान बारिश बर्फबारी बढ़ाएगी सर्दी; कोल्ड डे-कोहरे का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited