पटना

बिहार का मौसम 19-June-2025: बिहार में दाखिल हुआ मानसून, आज झूमकर बरसेंगे बादल, पूरे प्रदेश के लिए आई चेतावनी

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025 पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: बिहार में मानसून अपने समय से तीन दिन पहले ही दस्तक दे चुका है। पूरे राज्य का अधिकतम तापमान गिर चुका है और इसके इसी तरह बने रहने की उम्मीद है। आज, यानी गुरुवार को कुछ जगहों पर तो भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक मानसून पूरे राज्य में मानसून के असर में आ जाएगा। आइए जानते हैं, आज कैसा रहेगा बिहार के मौसम का हाल।

Image

पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट

Bihar Ka Mausam (बिहार में आज का मौसम कैसा रहेगा) 19-June-2025: आधिकारिक रूप से बिहार में मानसून की एंट्री हो चुकी है। मौसम में नरमी और नमी दोनों आ गई है। पटना, गया, नवादा, बेगूसराय समेत दक्षिण और उत्तर बिहार के सभी जिलों में बारिश हो रही है। तेज आंधी के साथ बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।

पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के सभी 38 जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें से 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50-60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। और साथ में बारिश की भी। वहीं, शेष 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन इलाकों में आएगी भारी बारिश

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, गया, खगड़िया, जमुई, मुंगेर, बांका और भागलपुर जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में तड़क गरज और ठनका गिरने की संभावना अधिक है। इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें पश्चिम चंपारण, गया और नवादा में भारी बारिश की संभावना है।

सामान्य से अधिक होगी बारिश

मानसून के आते ही बिहार के कई जिलों के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों का गर्मी से राहत मिली। हालांकि, उमस भरी गर्मी का असर अब भी दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 26 जून तक पूरा बिहार मानसून के प्रभाव में आ जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के मौसम में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश की संभावना है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!