पटना

Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन, दिन में धूप ने भी नहीं दिलाई ठंड से राहत, अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम

आज का मौसम बिहार, 19 January 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में आज मौसम शुष्क रहने वाला है। सुबह के समय कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा भी छाया हुआ है। आज भी बर्फीली पछुआ हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। जिससे ठंड में भी इजाफा हो सकता है।

Image

आज बिहार का मौसम

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में कड़ाके की ठंड का सितम बरकरार है। प्रदेश में शनिवार को दोपहर में धूप भी खिली। साथ ही तेज बर्फीली पछुआ हवाओं का सिलसिला भी जारी रहा। जिससे दिन में भी धूप के बावजूद ठंडक का एहसास हुआ। फिलहाल बिहार में ठंड से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जिसके बाद अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं है। तापमान में गिरावट आने से ठंड का एहसास और बढ़ने की संभावना है।

बिहार में आज का मौसम

बिहार में रविवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज प्रदेश के उत्तरी भाग जैसे सीतामढ़ी, दरभंगा, पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया में घना कोहरा छाया हुआ है। बाकी के जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के अधिकतर हिस्सों में मध्यम से तेज रफ्तार से पछुआ हवा चलना जारी रह सकता है। आज दिन का अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

डेहरी में दर्ज हुआ सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में शनिवार को चटक धूप निकली। जिससे प्रदेश के सभी जिलों में दिन के तापमान में काफी बढ़ोत्तरी हुई। सुबह के दौरान लगभग सभी जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा भी छाया रहा। बर्फीली पछुआ हवाओं के रफ्तार पकड़ने के साथ कोहरा भी छंट गया। दिन में तेज धूप निकलने के बावजूद सर्द पछुआ हवाओं के चलने से कनकनी का एहसास होता रहा। शाम होने पर जैसे ही सूरज ढला, वैसे ही ठिठुरन और बढ़ गई। सर्द पछुआ हवाओं के चलते रात का पारा लुढ़कना जारी है। बिहार में शनिवार को सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान रोहतास के डेहरी में 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article