बिहार में टूटा 79 सालों का बारिश रिकॉर्ड, आज भी कई जिलों में अलर्ट जारी; IMD ने बताई अप्रैल में बरसात की वजह

आज का मौसम बिहार, 15 April 2025 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में पिछले कई दिनों से बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू सता रही है। आज भी बिहार में बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कई जिलों में बादल चमकने, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, ट्रफ रेखा और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। इन दिनों देश के कई राज्य भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। वहीं बिहार में पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। साथ ही वज्रपात और आंधी-तूफान भी चल रहा है। जिस कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसलों को भी भारी नुकसान होने से किसान भी परेशान है। बिहार में अप्रैल के महीने में रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिल रही है। पटना में बारिश ने 79 सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। आखिर अप्रैल के महीने में इतनी बारिश होने की वजह क्या है, आइए जानते हैं।

Meta AI

Meta AI

बिहार में क्यों हो रही बारिश?

भारत के कई राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। वहीं बिहार में अप्रैल माह में ठनका गिरने, तेज हवाओं के साथ बारिश होने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम में हो रहे इस बदलाव की वजह जलवायु परिवर्तन है। पटना मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार के अनुसार इन दिनों बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है और ट्रफ रेखा प्रदेश से गुजर रही है। इसके साथ ही पश्चिमी विक्षोभ का असर भी बिहार में देखने को मिल रहा है। इन सब कारणओं के कारण प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है।

End of Feed