पटना

Bihar Weather Forecast: बिहार से मॉनसून की विदाई, तेज धूप और हल्की ठंड की संभावना; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। इसके साथ ही शाम और सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 20 अक्तूबर से पहले बिहार में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं कल रविवार को दो जिलों में हल्की बारिश हुई है। आइए जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल-

Image

बिहार का मौसम

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार से लौटा मॉनसून
  • इस साल 20% कम बरसे बादल
  • धूप और हल्की ठंड के आसार

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की विदाई हो चुकी है। मॉनसून की बारिश की विदाई के साथ ही बिहार में सर्दी की दस्तक हो गई है। बिहार में रात के समय हल्की ठंड पड़ने लगी है, जिससे इसके तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम सामान्य की संभावना है, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड पड़ सकती है। वहीं रविवार 13 अक्तूबर को दक्षिण पूर्वी इलाके और खगड़िया में हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस मॉनसून सीजन बिहार में 20% कम बारिश दर्ज की गई है।

आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम ?

बिहार में मौसम विभाग के अनुसार 14 अक्तूबर, सोमवार को मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है, कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। दिन के समय जहां यहां धूप खिली रहेगी, वहीं रात के समय हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। वहीं तापमान 24 से 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा।

इस साल कैसा रहेगा सर्दियों का मौसम ?

मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल दिसंबर के पहले हफ्ते तक पश्चिम विक्षोम एक्टिव नहीं हुआ था, जिस वजह से पिछले साल सर्दी कम पड़ी थी। पश्चिम विक्षोम के आधार पर ही सर्दी के मौसम के बारे में कोई अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए अभी इस साल के सर्दियों का पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। हालांकि 20 अक्तूबर से पहले कहीं-कहीं बारिश पड़ सकती है।

इस साल बिहार में कितनी हुई बारिश

मौमस विभाग के मुताबिक इस साल मॉनसून की बारिश में कमी दर्ज की गई है। बिहार में इस साल 20 जून से बारिश की शुरुआत हुई थी और धीरे-धीरे यह करीब 28 जून तक पूरे प्रदेश में बरसने लगा था। इस साल पूरे मॉनसून के सीजन में सामान्य करीब 20% कम बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में हुई कम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो इस साल जहां एक ओर बिहार में मॉनसून की 20% कम बारिश हुई वहीं कुछ जिलों में हालात चिंताजनक रहे। बिहार में इस बार बेगूसराई, भभुआ, भोजपुर, दरभंगा, जहानाबाद, गोपालगंज, जहानाबाद, मधुबनी, मधेपुरा, मुंगेर, पटना, मुजफ्फरपुर, रोहतास, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी और वैशाली में इस साल 20 से 59% कम बारिश दर्ज की गई।

बिहार में साल का मॉनसून सीजन

बिहार के अररिया औरंगाबाद, बक्सर, बांका, अरवल, गया जमुई, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसरायस नालंदा, शेखपुरा, सिवान, सुपौल, पूर्वी और पश्चिम चंपारण में भी मॉनसून की इस साल 19% कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस साल मॉनसून सीजन में जून में 79mm, जुलाई के महीने में 241mm, अगस्त में 260mm और इसके साथ ही सितंबर में 218mm बारिश दर्ज की गई।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article