बिहार में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव, आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अब तक 28% कम हुई बरसात

आज का मौसम बिहार, 12 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में अब तक 28 फीसदी कम बारिश हुई है और मॉनसून की विदाई में भी सिर्फ 18 दिन ही बचे हैं। ऐसे में इस हफ्ते मॉनसून को लेकर अच्छी खबर आई है। 15 सितंबर तक बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में 15 सितंबर तक अच्छी बारिश का अनुमान
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बदला बिहार का मौसम
  • अरब सागर से बिहार की ओर बढ़ रहीं नमी वाली हवाएं

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव हो गया है। पिछले कई दिनों से राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही थी। लेकिन आज से बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। गुरुवार को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश की वजह से आज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि मौजूदा मौसमी सिस्टम के कारण मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। बिहार में आज से 15 सितंबर तक अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

End of Feed