लखनऊ

UP Weather Today: यूपी में नहीं थमेगा बारिश का दौर, इन 46 जिलों में झूमकर बरसेंगे बदरा; IMD ने जारी किया Alert

UP Weather Today: मौसम विभाग ने यूपी में आज बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। प्रदेश के 2 जिलों में रेड अलर्ट, 20 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 53 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। यूपी में बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी और मौसम सुहावना बना रहेगा।

Image

यूपी में भारी बारिश के आसार

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी में बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • पूरे प्रदेश में झमाझम बरसेंगे मेघ
  • बारिश के बाद सुहावना होगा प्रदेश का मौसम

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने इस बीच यूपी में बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर ऐसे ही जारी रहेगा। बता दें कि मानसून की शुरुआत से ही प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी इस सीजन में समान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में इसकी भी भरपाई हो जाएगी। क्योंकि पूरे यूपी में बारिश का दौर चल रहा है। कहीं अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, कहीं बहुत भारी बारिश का ऑरेंज तो वहीं अधिकतर जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताएं कैसा रहेगा आज प्रदेश में मौसम का हाल-

यूपी में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के विभिन्न अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने यूपी के दो जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लखनऊ मौसम विज्ञान की रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा और आगरा में आज गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस बीच लोगों को घर में सुरक्षित रहने और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकले की सलाह दी है।

यूपी के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज खीरी, सीतापुर, हरदोई, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, महामाया नगर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, जालौन, महोबा, ललितपुर, झांसी और औरैया में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। बरसात से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में जारी येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के 53 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज प्रदेश के हापुड़, बुलंदशहर, संभाल, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सहारनपुर, शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, संत कबीरदास नगर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, अमेठी, जौनपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, और गाजीपुर में हल्की बारिश की संभावना है।

कल कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल

यूपी में मौसम विभाग ने कल भी विभिन्न प्रकार के अलर्ट जारी किए हैं। मौसम विभाग ने कल यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पीलीभीत, बहराइच, हरदोई, सीतापुर, खीरी, ज्योतिबाफुले नगर, बदायूं, संभल, कांशीराम नगर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, आगरा, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और कन्नौज में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शेष जिलों में हल्की से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article