पटना

बिहार में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव, आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, अब तक 28% कम हुई बरसात

आज का मौसम बिहार, 12 September 2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में अब तक 28 फीसदी कम बारिश हुई है और मॉनसून की विदाई में भी सिर्फ 18 दिन ही बचे हैं। ऐसे में इस हफ्ते मॉनसून को लेकर अच्छी खबर आई है। 15 सितंबर तक बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

Image

आज बिहार का मौसम

KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार में 15 सितंबर तक अच्छी बारिश का अनुमान
  • बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बदला बिहार का मौसम
  • अरब सागर से बिहार की ओर बढ़ रहीं नमी वाली हवाएं

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव हो गया है। पिछले कई दिनों से राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही थी। लेकिन आज से बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोत्तरी होने के आसार हैं। गुरुवार को कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश की वजह से आज गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि मौजूदा मौसमी सिस्टम के कारण मॉनसून के एक्टिव होने की संभावना है। बिहार में आज से 15 सितंबर तक अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे बिहार में आसमान में बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को उत्तर पश्चिम बिहार के अनेक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज गोपालंगज, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में कई जगहों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, नालंदा, नवादा, दरभंगा, मधुबनी, शेखपुरा, गया, बेगूसराय, सीतामढ़ी, शिवहर, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, जहानाबाद, समस्तीपुर, लखीसराय, और खगड़िया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं। 13 और 14 सितंबर को भी पूरे बिहार में भारी बारिश होने का अनुमान है।

मॉनसून की विदाई में 18 दिन शेष

मॉनसून के विदा होने में सिर्फ 18 दिन ही बचे हुए हैं। लेकिन अभी भी प्रदेश में सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। ऐसे में बारिश की कमी की पूर्ति करना मुश्किल प्रतीत होता है। लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मॉनसून सक्रिय हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार के मौसम में यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम के कारण आया है। इस सिस्टम की वजह से अरब सागर से बिहार की ओर नमी वाली हवाएं बढ़ रही हैं। इन्हीं के कारण बिहार में आसमान में बादल लदे रहेंगे और पानी बरसेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article