कंबल-रजाई निकाल लें बिहारवासी, पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी! कोहरा-पॉल्यूशन कर देगा घरों में कैद

आज का मौसम बिहार, 08 November2024 Bihar mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने वाला है। अब छठ महापर्व के बाद ठंड का दौर शुरू होगा। सुबह-शाम वातावरण में धुंध-कोहरे और प्रदूषण की चादर छाई नजर आएगी। अगले सप्ताह तक दिन और रात्रि के तापमान में बड़ा अंतर नजर आ सकता है। आइये जानते हैं राज्य के किस शहर में कितना प्रदूषण और कितना तापमान है?

Bihar Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: बिहार में लोक आस्था का महापर्व छठ 8 नवंबर यानी शुक्रवार को समाप्त हो गया। चार दिवसीय पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। अमूमन छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सर्दी का एहसास होता था, लेकिन इस सीजन अभी तक सर्दी का दौर नहीं शुरू हुआ है। सुबह और शाम की गुलाबी ठंड को छोड़ दें तो अभी ऐसी नौबत नहीं आई कि दिन में गर्म कपड़े पहनने पड़ें। लेकिन, अब मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मौसम में बड़ा बदलाव होने की संभावना है। राज्य में सर्दी के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। अब सुबह शाम और रात्रि के वक्त कोहरा छाया रहेगा, जिससे विजिबिलिटी में काफी कमी आएगी। इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में पॉल्यूशन नाक में दम कर रहा है। आइये जानते हैं राज्य के किस जिले में कितना अधिकतम और न्यूनतम तापमान है?

बारिश की संभावना खत्म

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, आने वाले सप्ताह में बिहार में कोहरे और धुंध की चादर छाने की उम्मीद है। वर्तमान में मौसम काफी शुष्क रह रहा है। हालांकि, बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन बारिश की संभावना लगभग खत्म है। चूंकि, कोई मौसम संबंधी सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिसकी वजह से दिन और रात के तापमान में खासा अंतर देखने को नहीं मिल रहा है। लेकिन, अगले 3 से 4 दिनों में राज्य के पूर्वी हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वातावरण में धुंध छाने से दृश्यता में काफी कमी देखी जाएगी। कमोबेश यही हाल राज्य के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिलेगा।

End of Feed