लखनऊ

यूपी में छाने लगी कोहरे की चादर, दिन में अभी भी धूप की तेजी बरकरार, जानें आज के मौसम का हाल

आज का मौसम यूपी, 8 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में धूप की तेजी भी देखने को मिल रही है। लेकिन प्रदेश में हल्की ठंड का आगमन हो चुका है। अब सुबह के समय हल्का कोहरा छाने भी छाने की संभावना है।

Image

यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में गुलाबी ठंड का आगमन हो चुका है। रात में ठंडक के चलते कई लोगों ने पंखा भी बंद कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में यूपी के मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इस दौरान कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। लेकिन अभी भी दिन के समय धूप की तेजी गर्मी का एहसास करा रही है। इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में अभी भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है?

आज सुबह में दिख सकता है हल्का कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि सुबह के समय पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। वहीं पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। 11 नवंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 12 और 13 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में सुबह के समय कहीं-कहीं धुंध या छिछला कोहरा छा सकता है। इस दौरान दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में कहीं भी बारिश होने की कोई चेतावनी नहीं दी गई है।

यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान

यूपी में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान प्रयागराज में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अयोध्या, इटावा, बरेली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, मुरादाबाद, लखीमपुर खीरी और नजीबाबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफ्फरनगर में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा नजीबाबाद में 17.2 डिग्री, मेरठ में 16.8 डिग्री और चुर्क में 17.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article