मुंबई

सांगली में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर से टकराकर कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर की जलकर मौत

Sangli Road Accident: महाराष्ट्र के सांगल में रविवार देर रात एक सैंट्रो कार और ट्रेलर में टक्कर हो गई। जिससे कार में आग लग गई और ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

Image

सांगली में भीषण हादसा

Sangli Road Accident: महाराष्ट्र के सांगली में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां एक ट्रेलर और सैंट्रो कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे सैंट्रो कार में तुरंत आग लग गई। अचानक लगी आग में कार के ड्राइवर की जलकर मौत हो गई। यह हादसा सांगली के मिरज-नागपुर हाइवे पर शिरढोन के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया।

आग में कार भी जलकर राख

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार धूं-धूकर जलती हुई दिख रही है। दमकल की टीम ने आग को बुझा लिया है। लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई है। वहीं कार के ड्राइवर की भी जलने से मौत हो गई।

पुणे में भी दुखद हादसा

महाराष्ट्र के पुणे में भी एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचला दिया। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना पुणे के वाघोली के केसनंद फाटा में रविवार को देर रात 12.30 बजे के आसपास हुई। हादसे में घायल सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। ये लोग रविवार रात को ही काम के सिलसिले में अमरावती से पुणे आए थे। यह घटना वाघोली के केसनंद नाके पर पुलिस स्टेशन के सामने हुई। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article