शादी समारोह से लौट रही लड़की शौच के लिए गई तो 55 वर्षीय व्यक्ति ने मुंह दबाकर हवस का शिकार बनाया

बिहार के बेगूसराय में एक शादी समारोह से घर लौट रही युवती जब शौच के लिए बाहर गई तो 55 साल के एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। रेप के बाद उसने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। मामले की जांच चल रही है।

बिहार के बेगूसराय से दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। बड़ी बात यह है कि इस दुष्कर्म का आरोप 55 साल के एक व्यक्ति पर है। लड़की ने आरोप लगाया है कि 55 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना परिहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां पीड़ित लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Rape (1)

बेगुसराय में शौच के लिए गई लड़की के साथ रेप

पीड़ित लड़क का कहना है कि वह रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह से घर लौट रही थी और शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान, आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी समारोह में स्पीकर की आवाज काफी तेज थी, जिसके कारण उसकी चीखें किसी को सुनाई नहीं दीं।

End of Feed