पटना

शादी समारोह से लौट रही लड़की शौच के लिए गई तो 55 वर्षीय व्यक्ति ने मुंह दबाकर हवस का शिकार बनाया

बिहार के बेगूसराय में एक शादी समारोह से घर लौट रही युवती जब शौच के लिए बाहर गई तो 55 साल के एक व्यक्ति ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। रेप के बाद उसने धमकी भी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। मामले की जांच चल रही है।

Image

बेगुसराय में शौच के लिए गई लड़की के साथ रेप

Photo : Twitter

बिहार के बेगूसराय से दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। बड़ी बात यह है कि इस दुष्कर्म का आरोप 55 साल के एक व्यक्ति पर है। लड़की ने आरोप लगाया है कि 55 वर्षीय व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना परिहारा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई, जहां पीड़ित लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़ित लड़क का कहना है कि वह रात करीब 11 बजे एक शादी समारोह से घर लौट रही थी और शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान, आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी समारोह में स्पीकर की आवाज काफी तेज थी, जिसके कारण उसकी चीखें किसी को सुनाई नहीं दीं।

घटना के बाद, आरोपी ने पीड़ित लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज की है और पीड़ित को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

लाइवहिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार SDPO कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल जांच के बाद मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article