पटना

पटना में 31 अगस्त तक 76 स्कूल बंद, गंगा के बढ़ते जलस्तर के चलते आदेश जारी

बिहार की राजधानी पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 76 स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

Image

पटना में स्कूल बंद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा
  • जिले में बाढ़ प्रभावित 76 स्कूल किए गए बंद
  • 31 अगस्त तक बच्चों को नहीं जाना होगा स्कूल

पटना: बिहार में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। खासकर, गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बाढ़ के खतरे के बीच प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इधर, पटना में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 76 स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। डीएम ने 31 अगस्त तक स्कूल बंद करने के निर्देश जारी किए हैं।

यहां पर बाढ़ का खतरा

पटना डीएम का कहना है कि छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी किए गए हैं। जिले के आठ प्रखंड के 20 पंचायतों में स्थित स्कूलों के लिए ये एडवाइजरी जारी की गई है। अथमलगोला, बख्तियारपु, दानापुर, फतवा, मनेर, मोकामा और पटना सदर प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित स्कूलों के लिए यह गाइडलाइन फॉलो करने के लिए कहा गया है।

डीएम ने तत्काल प्रभाव से आदेश लागू करने का आदेश दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन का बाढ़ से उत्पन्न खतरे को देखते हुए स्कूलों को बंद करना जरूरी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article