Flight From Patna: पटना से 4 जोड़ी नई फ्लाइट भरेगी उड़ान, अब इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट भी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 05:43 PM IST

Patna Airport: पटना एवं पूरे बिहारवासियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। पुरी स्थित जगन्नाथपुरी का दर्शन करने में सहूलियत होगी, क्योंकि पटना से भुवनेश्वर के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट उड़ेगी। पटना समेत पूरे बिहार के हजारों विद्यार्थी भुवनेश्वर में बढ़ाई भी करते हैं। डीजीसीए से मंजूरी मिलने के बाद पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने 41 जोड़ी फ्लाइट का विंटर शिड्यूल जारी किया है। यह शिड्यूल 25 मार्च तक लागू रहेगा। पहले 37 जोड़ी फ्लाइट का परिचालन हो रहा था। इंडिगो ने पटना से सुबह में कोलकाता के लिए एक नई फ्लाइट शुरू की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पटना से भुवनेश्वर के लिए शुरू हुई सीधी फ्लाइट
  • पटना-कोलकाता के लिए सुबह में नई फ्लाइट
  • 41 जोड़ी फ्लाइट का विंटर शिड्यूल जारी

Patna Airport: पटना एवं पूरे बिहारवासियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। पुरी स्थित जगन्नाथपुरी का दर्शन करने में सहूलियत होगी, क्योंकि पटना से भुवनेश्वर के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट उड़ेगी। पटना समेत पूरे बिहार के हजारों विद्यार्थी भुवनेश्वर में बढ़ाई भी करते हैं। डीजीसीए से मंजूरी मिलने के बाद पटना एयरपोर्ट प्रबंधन ने 41 जोड़ी फ्लाइट का विंटर शिड्यूल जारी किया है। यह शिड्यूल 25 मार्च तक लागू रहेगा। पहले 37 जोड़ी फ्लाइट का परिचालन हो रहा था। इंडिगो ने पटना से सुबह में कोलकाता के लिए एक नई फ्लाइट शुरू की है।

Patna airport

पटना एयरपोर्ट, जहां से अलग-अलग शहरों के लिए उड़ेगी फ्लाइट

गो एयर भी एक मार्च से अहमदाबाद और इंडिगो बेंगलुरु के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू करेगा। अब पटना से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट सुबह 8:25 बजे है। आखिरी फ्लाइट रात 9:25 बजे है। अहम बात है कि नए शिड्यूल में वाराणसी, प्रयागराज और देवघर के लिए कोई फ्लाइट नहीं है। इससे लोगों को इन शहरों के तीर्थ स्थल को घूमने जाने में बेहद परेशानी होगी। तीनों शहर तीर्थ के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में हजारों श्रद्धालुओं को परेशानी होगी। दिल्ली-पटना और पटना-दिल्ली के बीच सबसे अधिक फ्लाइट है। इसकी संख्या 15 है।

End of Feed