Patna Famous Shiv Temple: शनिवार को महाशिवरात्रि है। इस दिन आप पटना शहर से 89 किलोमीटर दूर समस्तीपुर जिले में विद्यापति धाम मंदिर है। यह अति प्राचीन मंदिर है, जहां हर सोमवार को सैकड़ों लोग पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। महाशिवरात्रि पर हजारों लोग यहां जलाभिषेक करते हैं। वहीं, पटना मुख्य शहर के खाजपुरा में प्रसिद्ध शिव मंदिर है। इस मंदिर से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। महाशिवरात्रि पर मंदिर में हजारों लोग पूजा करते हैं। इसके अलावा पटना सिटी इलाके में गौरीशंकर मंदिर है। यह अति प्राचीन मंदिर है, जिसे बाबा बैद्यनाथ मंदिर भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में स्वत: शिवलिंग प्रकट हुआ है।
मंदिर गायघाट क्षेत्र अंतर्गत महात्मा गांधी सेतु पूरब में है। प्राचीन पटना नाम की पुस्तक में मंदिर का जिक्र है। कहा जाता है कि एक संत द्वारा वर्षों तक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। संत को यह चिंता सताने लगी थी की उसके निधन के बाद मंदिर की देखरेख कौन करेगा। फिर एक रात गंगा ने उस संत को दर्शन देकर कहा कि एक गाय के रूप में शिव करती रहूंगी। अगले दिन संत ने देखा की एक सफेद गाय की सेवा कर रही है। गाय अपने दूध और गंगा जल से शिवलिंग का अभिषेक कर रही है।
