पटना

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाई गई, पटना-गाजियाबाद सहित चार उड़ानें रद्द

पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। इस हवाई हमले के बाद देश में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। आज देश के कई हिस्सों में मॉक ड्रिल भी हो रही है। पटना में कुछ उड़ानों को रद्द किया गया है।

Image

पटना एयरपोर्ट से चार उड़ानें रद्द

Photo : Twitter

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक करके पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। भारतीय सेना के इस अभियान को Operation Sindoor नाम दिया गया। आतंकवादियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में अफरातफरी का माहौल है. इस बीच देश के अलग-अलग हिस्सो में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ऐसा ही बिहार की राजधानी पटना में भी किया गया है।

आज यानी बुधवार 7 मई को देशभर के 244 जिलों में बड़े स्तर पर सिविल डिपेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके चलते चार उड़ानों को रद्द किया गया है।

प्राइवटे हवाई सेवा इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 6485 और 6E 6394 को रद्द कर दिया गया है। 6E 6485 उड़ान भुवनेश्वर से पटना आती है, जबकि 6E 6394 उड़ान संख्या चंडीगढ़ से पटना आती है। इन दोनों के अलावा पटना से उड़ान भरने वाली दो अन्य उड़ानों को बी रद्द किया गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर, पटना एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ सघन जांच की जा रही है। CISF जवानों की भी यात्रियों पर कड़ी नजर है। पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक के बाद गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX1591 उड़ान को भी रद्द कर दिया गया है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article