बिहार में चुनावी माहौल के बीच बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, 12 IAS समेत इन अफसरों का ट्रांसफर; देखें लिस्ट

बिहार में प्रशासनिक स्तर पर इस दौरान बड़ी तब्दीली की गई है, जिसमें 12 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर शामिल है। इसके अलावा 8 जिलों के जिला विकास पदाधिकारी (डीडीसी) के साथ-साथ 36 अनुमंडलों के उप विकास पदाधिकारी (एसडीओ) भी बदले गए हैं।

चुनावी माहौल को देखते हुए बिहार में प्रशासनिक फेरबदल की बड़ी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार को 12 आईएएस और 36 बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) अधिकारियों के तबादले की घोषणा की। इस फेरबदल के तहत बेगूसराय, भोजपुर, समस्तीपुर समेत 8 जिलों में नए जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा बेतिया, मुंगेर और भागलपुर में नए नगर आयुक्तों की तैनाती की गई है।

IAS Transfer

बिहार में प्रशासनिक फेरबदल (सांकेतिक फोटो)

हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के 36 अनुमंडलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की भी नियुक्ति की गई है। बिहार सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया है, जिन्हें आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू), निगरानी, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (एससीआरबी), विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बी-सैप) में तैनात किया गया है।

End of Feed