Patna Homeopathy Hospital: पटना में चलेगा 10 बेड का होम्योपैथी अस्पताल, इस दिन से शुरुआत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2023, 01:16 PM IST

Patna Government Hospital: राजधानी के लोगों को इस हफ्ते स्वास्थ्य क्षेत्र में एक सुविधा बढ़ जाएगी। शहर में होम्योपैथी अस्पताल का संचालन शुरू हो रहा है। यहां मरीजों के लिए बेड और ओपीडी की व्यवस्था कर दी गई है। इसके संचालन को लेकर अन्य तैयारियां भी पूरी कर ली गईं हैं। यह मुख्य शहर स्थित कदमकुआं में संचालित किया जाएगा। यहां लोग होम्योपैथी इलाज करा सकेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • कदमकुआं स्थित बिहार होम्योपैथिक बोर्ड परिसर में होगा संचालन
  • 10 बेड और ओपीडी के साथ शुरू हो रहा अस्पताल
  • पहले हनुमान नगर में संचालित हो रहा था अस्पताल

Patna Homeopathy Hospital: शहर स्थित कदमकुआं में बिहार होम्योपैथिक बोर्ड परिसर में होम्योपैथी अस्पताल शुरू हो रहाह है। यह एक फरवरी से संचालित किया जाएगा। इस अस्पताल में 10 बेड और ओपीडी सेवा रहेगी। पहले यह अस्पताल हनुमान नगर में संचालित हो रही थी। आयुष की तीन चिकित्सा पद्धतियों आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी की उपचार सुविधा सुलभ करने के लिए इसे मुख्य शहर में संचालित किया जा रहा है। हाल में अस्पताल संचालन की सभी तैयारियां पूरी गईं हैं। एक दिन पहले अस्पताल संचालन को लेकर कार्यक्रम हुआ, जिसमें मंत्री आलोक मेहता एवं होम्योपैथिक बोर्ड के तमाम अधिकारी शामिल हुए।

Patna homeopathik hospital program

अस्पताल की शुरुआत को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बैठे मंत्री एवं अधिकारी

विशेष सचिव सह होम्योपैथिक चिकित्सा बोर्ड के अध्यक्ष राम ईश्वर के नेतृत्व में अस्पताल को शुरू कराया जा रहा है। इनके निर्देशन में तमाम संसाधन जुटाए गए हैं। अब अस्पताल का संचालन होने से लोगों को होम्योपैथी इलाज के लिए निजी अस्पताल एवं क्लीनिक में मोटी रकम नहीं खर्च करनी पड़ेगी।

End of Feed