Patna News: गैराज संचालक हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में गिरफ्तार, दो साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा

पटना में कल्याण बीघा रोड पर पुलिस मुठभेड़ में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। अंजनी की हत्या 26 सितंबर को हुई थी।

Patna Police Encounter: पटना में गैराज संचालक अंजनी नंदन कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी सौरभ सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की गोली सौरभ के पैर में लगने से वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सौरभ के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पांच पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए गए हैं।

Patna Encounter

पटना में अंजनी नंदन कुमार हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिली थी आरोपियों के पहुंचने की सूचना

मुठभेड़ की घटना बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा रोड पर हुई। जानकारी के अनुसार, पुलिस अंजनी हत्याकांड के बाद से ही सौरभ सिंह की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सौरभ अपने साथियों के साथ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी की। बताया गया कि सौरभ अपने साथियों के साथ कल्याण बीघा रोड पहुंचा, जहां पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा। लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली सौरभ के पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

End of Feed