पटियाला हाउस कोर्ट ने JNU के सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को दी जमानत, दिल्ली पुलिस ने किया पुरजोर विरोध, दी ये दलीलें

Patiala House Court Granted Bail to JNU Students: दिल्ली पुलिस ने अदालत में कहा कि यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं था और प्रदर्शनकारियों ने हिंसा का सहारा लिया। दिल्ली पुलिस के अनुसार छात्रों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का मुक्की की, जिसमें पुलिस अधिकारियों को भी चोटें आईं।

JNU Students Bail: पटियाला हाउस कोर्ट ने JNU के सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को जमानत दे दी है। पटियाला हाउस कोर्ट में जेएनयू (JNU) प्रदर्शन मामले में आरोपियों की ओर से पेश वकीलों ने कहा कि सभी आरोपी अदालत में मौजूद हैं और वे जांच में सहयोग करने को तैयार हैं। उन्होंने अदालत को आश्वासन देने की पेशकश की कि आरोपी जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

jnu (1)

पटियाला हाउस कोर्ट ने JNU के सभी प्रदर्शनकारी छात्रों को दी जमानत, दिल्ली पुलिस ने किया पुरजोर विरोध

एक अन्य वकील ने शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार से जुड़े एक न्यायिक फैसले का हवाला देते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है।

End of Feed