परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में पंजाब फार्मेसी काउंसिल का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी का फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन रद्द, CBI की जांच जारी

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार का फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने रद्द कर दिया है। मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है।

परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब के मानसा जिले में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले चर्चित एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। मामले के मुख्य आरोपी और मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार के खिलाफ कड़ा प्रशासनिक रुख अपनाते हुए पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने उसका फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है।

Parminder Singh Jhota

परमिंदर सिंह झोटा की फाइल फोटो (X/@RavneetBittu)

2020 में जारी रजिस्ट्रेशन रद्द, काउंसिल चेयरमैन ने दी जानकारी

पंजाब फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन सुनील बंसल ने इस संबंध में बयान जारी कर बताया कि हत्या जैसे गंभीर अपराध में संलिप्तता पाए जाने के कारण आरोपी अश्विनी कुमार के खिलाफ यह सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है। काउंसिल द्वारा आरोपी को 10 जुलाई 2020 को जारी किया गया फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन अब पूरी तरह से निरस्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में आई है जब मानसा और पूरे पंजाब में परमिंदर झोटा के लिए इंसाफ की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे थे।

End of Feed