परली फ्लोर लीडर चुनाव में सत्ता संग्राम; शिंदे गुट, अजित पवार गुट और AIMIM एक मंच पर, अंबादास दानवे ने साधा निशाना

महाराष्ट्र के बीड जिले के परली नगर परिषद में फ्लोर लीडर चुनाव ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इस चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) और AIMIM के एक साथ आने से अप्रत्याशित राजनीतिक समीकरण उभरकर सामने आया है। इस गठबंधन को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और शिवसेना के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने एकनाथ शिंदे पर सीधा हमला बोला है।

Parli Municipal Council Floor Leader Election: महाराष्ट्र के बीड जिले के परली नगर परिषद में फ्लोर लीडर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस चुनाव में शिवसेना (शिंदे गुट), राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) और AIMIM ने आपसी तालमेल बनाते हुए गठबंधन किया, जिससे राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। इस घटनाक्रम पर शिवसेना के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने एकनाथ शिंदे पर तीखा हमला करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट किया। वहीं, परली नगर परिषद में AIMIM की एकमात्र महिला पार्षद ने भी शिंदे गुट और अजित पवार गुट को समर्थन देकर सभी को चौंका दिया।

Parli Municipal Council Floor Leader Election Sparks Political Stir

परली के फ्लोर लीडर चुनाव से राजनीतिक हलचल तेज

राजनीति में नया समीकरण

परली नगर परिषद में कुल 23 नगरसेवकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के फ्लोर लीडर को समर्थन दिया। इनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) के 16, शिवसेना (शिंदे गुट) के 2, AIMIM का 1 और 4 निर्दलीय नगरसेवक शामिल हैं। इस तरह बीड जिले के परली नगर परिषद के फ्लोर लीडर चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट), शिवसेना (शिंदे गुट) और AIMIM एक मंच पर आते नजर आए, जिसने स्थानीय राजनीति में नया समीकरण खड़ा कर दिया है।

End of Feed