विवादित बयान के बाद धीरेंद्र शास्त्री की बढ़ीं मुश्किलें! अब पप्पू यादव पहुंचेंगे थाने, बोले- सजा दिलाकर मानेंगे

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। अब सांसद पप्पू यादव ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और सजा दिलाने की बात कही है।

सांसद पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान श्रीकृष्ण पर की गई विवादित टिप्पणी पर तीखा आक्रोश जताया है। उन्होंने इस मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का ऐलान किया है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को सत्ता संरक्षित फरेबी कथावाचक बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Pappu Yadav

सांसद पप्पू यादव (File Photo)

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "भगवान श्रीकृष्ण जी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे! सत्ता संरक्षित टुटपुंजिये फरेबी कथावाचक के खिलाफ आज मैं मुकदमा दर्ज कराने जा रहा हूं!" उन्होंने आगे कहा कि भगवान कृष्ण को अपमानित करने के बाद अब धीरेंद्र शास्त्री माफी मांगने की नौटंकी कर रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा और सजा दिलाकर ही मानेंगे।

End of Feed