बाघिन की दहाड़ से कांपा पूरा गांव! जान जोखिम में डालकर लोग ले रहे सेल्फी, प्रशासन ने दी चेतावनी

Panna Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे तारा गांव में एक बाघिन के आने से दहशत फैल गई है। बाघिन ने दो बछड़ों का शिकार किया, जिसके बाद वन विभाग ने हाथियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Panna Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे इलाकों में इन दिनों बाघों का डर लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला तारा गांव का है, जहां एक बाघिन के आने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह तड़के बाघिन आबादी के करीब पहुंची और दो बछड़ों का शिकार कर लिया। इस घटना के बाद से गांव के लोग बेहद डरे हुए हैं और रात में घर से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं। स्थिति को गंभीर देखते हुए वन विभाग (wildlife rescue operation) तुरंत हरकत में आ गया है। डिप्टी डायरेक्टर बी.के. पटेल के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है।

बाघिन के करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाने लगे लोग

इस अभियान में 4 प्रशिक्षित हाथियों को लगाया गया है, ताकि बाघिन को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर वापस भेजा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि पहले कोशिश की जा रही है कि बाघिन को बिना नुकसान पहुंचाए जंगल में खदेड़ दिया जाए। अगर यह तरीका काम नहीं करता, तो उसे बेहोश (ट्रेंकुलाइज) करके सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा। इस पूरे मामले के बीच एक चिंता की बात भी सामने आई है। कुछ लोग अपनी जान की परवाह किए बिना बाघिन के करीब जाकर फोटो और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

End of Feed