ESIC हॉस्पिटल पांडुनगर को मिली संजीवनी,जल्द सरसौल शिफ्ट होगी डिस्ट्रिक्ट जेल; IT हब बनने की राह पर कानपुर

कानपुर के विकास को नई रफ्तार मिल रही है। यहां पांडुनगर ईएसआईसी अस्पताल में अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। साथ ही 384 करोड़ रुपये की लागत से जिला कारागार को सरसौल शिफ्ट करने की योजना भी है।

KANPUR NEWS: कानपुर के विकास को नई रफ्तार देने वाली दो बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। पांडुनगर स्थित वर्षों से बंद पड़े ईएसआईसी (ESIC) अस्पताल परिसर में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाने का रास्ता साफ हो गया है। वहीं, शहर के बीचों-बीच स्थित जिला कारागार को सरसौल स्थानांतरित करने की योजना को भी स्वीकृति मिल गई है।

रमेश अवस्थी, सांसद

रमेश अवस्थी, सांसद

पांडुनगर ईएसआईसी अस्पताल को मिलेगी नई पहचान

लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहे पांडुनगर ईएसआईसी अस्पताल को अब नई पहचान मिलने जा रही है। मेडिकल कॉलेज बनने से न केवल कानपुर बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। माना जा रहा है कि यह संस्थान भविष्य में क्षेत्र का प्रमुख मेडिकल और हेल्थकेयर सेंटर बन सकता है।

End of Feed