Panchkula Encounter: पंचकूला में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो कथित सदस्य एनकाउंटर में घायल, हिरासत में इलाज जारी

हरियाणा के पंचकूला में देर रात पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई और अर्जू बिश्नोई गैंग के दो कथित सदस्य घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से हथियार बरामद हुए और मामला दर्ज किया गया।

Panchkula Encounter: हरियाणा के पंचकूला में देर रात पुलिस के साथ लॉरेंस बिश्नोई और अर्जुन बिश्नोई गिरोह के दो कथित सदस्यों की मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-3 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पास हुई इस घटना में दोनों संदिग्ध गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह के रूप में हुई है।

Panchkula encounter

पंचकुला में पुलिस मुठभेड़ में दो लोग गिरफ्तार

पुलिस टीम पर गोली चलाने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पंचकूला पुलिस और क्राइम ब्रांच-2 की संयुक्त टीम को दोनों संदिग्धों के बारे में खूफिया इनपुट मिला था। इसके आधार पर टीम ने देवी लाल स्टेडियम से सेक्टर-21 की ओर जाने वाली सड़क पर नाकेबंदी की और उन्हें रोकने की कोशिश की। एफआईआर के अनुसार, पुलिस को सामने देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अवैध हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली पुलिस की आधिकारिक गाड़ी में लगी।

End of Feed