शहर

Operation Sindoor के जवाब में पाकिस्तान ने भारत के इन शहरों पर दागी मिसाइलें; एयर डिफेंस सिस्टम ने ना'पाक' कोशिश नाकाम की

भारत द्वारा पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला करने के बाद पाकिस्तान ने कल रात भारत के 15 शहरों पर मिसाइल से हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी नापाक कोशिशों को नाकाम कर दिया। जानिए किन 15 शहरों पर पाकिस्तान ने हमले की कोशिश की।

Image

पाकिस्तान ने 15 शहरों में हमले की कोशिश की, हर हमला नाकाम किया गया

Photo : Times Now Digital

भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए 6 और 7 मई की दरम्यानी रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। भारत ने इस कार्रवाई को Operation Sindoor नाम दिया। भारत की इस कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने 7 और 8 मई की रात भारत के दर्जनभर शहरों पर हमले की नाकाम कोशिश की। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की हर कोशिश को नाकाम कर दिया।

भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से भारतीय शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलें दागी गई थीं। लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की मिसाइलों के हमले को नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान ने किन शहरों पर किया अटैक

पाकिस्तान ने अपनी मिसाइलों से जिन शहरों को निशाना बनाया हमारे पास उसकी पूरी लिस्ट है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के तीन, पंजाब के 7, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, गुजरात के 1 और राजस्थान के तीन शहरों की तरफ मिसाइलें दागीं, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी को फेल कर दिया।

जम्मू कश्मीरपंजाबचंडीगढ़गुजरातराजस्थान
अवंतीपोरापठानकोटचंडीगढ़भुजफलौदी
श्रीनगरलुधियानानाल
जम्मूबठिंडाउत्तरलाई
अमृतसर
कपूरथला
जालंधर
आदमपुर

पाकिस्तान की तरफ से इस नापाक हरकर के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ड्रोन अटैक किया। भारतीय सेना का कहना है कि पाकिस्तान के हमले के जवाब में पाकिस्तान पर भारतीय सेना ने ड्रोन से ताबड़तोड़ हमले किए और इसमें पाकिस्तान में लाहौर के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर दिया। इस बीच पाकिस्तान की तरफ से LoC पर भी लगातार गोलाबारी की जा रही है। भारतीय सेना के अनुसार पाकिस्तान की गोलाबारी में LoC के पास 16 निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article