Aurangabad Murder: आठ दिन बाद भी नहीं सुलझी श्रेया हत्याकांड की गुत्थी, सांसद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Aurangabad Murder: औरंगाबाद में कोचिंग सेंटर गई नाबालिग छात्रा के अपहरण और हत्याकांड की गुत्थी घटना के 8 दिन के बाद भी पुलिस नहीं सुलझा पाई है। इस मामले में पुलिस खाली हाथ ही लौटी है। श्रेया हत्याकांड पर निवर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।

Aurangabad Murder: बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर में कोचिंग पढ़ने गई नाबालिग छात्रा का अपहरण कर निर्मम हत्या गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पाई है। इस घटना को हुए 8 दिन बीत गए हैं, लेकिन इतने दिन के बाद भी पुलिस श्रेया हत्याकांड में खाली हाथ है। इस वजह से नवीनगर से लेकर जिला मुख्यालय तक लोगों में आक्रोश प्रकट करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले पर निवर्तमान सांसद सुशील कुमार सिंह ने चिंता जताई है और गंभीर आरोप लगाए हुए कहा कि पुलिस जाति विशेष के आधार पर कार्रवाई करती है, जिसे सुधारने की आवश्यकता है।

Aurangabad Murder

निवर्तमान सांसद ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

श्रेया हत्याकांड पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने के मांग

कोचिंग सेंटर पढ़ने गई श्रेया के अपहरण और हत्या के मामले पर सांसद सुशील कुमार ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। सांसद ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि पुलिस जाति विशेष के आधार पर कार्रवाई करती है। उन्होंने पुलिस के चरित्र को दोहरा बताया। उन्होंने कहा कि ये गलत है और इसे जल्दी सुधार की आवश्यकता है। पुलिस को इस घटना पर अपना काम निष्पक्षता और तेजी से करनी चाहिए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।

End of Feed