शहर

शाहजहांपुर : फांसी पर एक साथ झूले चचेरे भाई-बहन, शर्मनाक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में चचेरे भाई-बहन ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था।

Image

प्रतिकात्मक

Photo : BCCL

शाहजहांपुर: जिले में एक चचेरे भाई-बहन ने कथित रूप से प्रेम-प्रसंग के चलते एक ही साथ फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मनोज कुमार अवस्थी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना परौर अंतर्गत अस्तोली गांव निवासी कुलदीप (20) का अपने सगे ताऊ की 18 वर्षीय बेटी से प्रेम-प्रसंग था।

एक ही फंदे पर झूले दोनों

एएसपी ने बताया कि इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों को डांटा-फटकारा तथा पांच माह पहले कुलदीप की शादी दूसरी जगह कर दी गई। उन्होंने बताया कि युवती की भी उसके परिजनों ने शादी तय कर दी थी और शुक्रवार को रस्म के तहत एक कार्यक्रम था तथा नौ जुलाई को बारात आनी थी, इसी बीच दोनों ने युवती के घर के बाहर बनी कोठरी में एक ही साड़ी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

अवस्थी ने बताया कि परिजन शाम को जब पशुओं के लिए भूसा निकालने गए तो दोनों को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। एएसपी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच कर रही है।

(इनपुट-भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article