शहर

पाकिस्तान ने जम्मू में किया ड्रोन और मिसाइलों से हमला, वैष्णो देवी मंदिर से लेकर श्रीनगर तक ब्लैकआउट

पाकिस्तान की ओर से जारी ड्रोन हमलों के बीच भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है। जम्मू के अधिकतर ब्लैकआउट कर दिया गया है। वैष्णो देवी मंदिर पर भी ब्लैकआउट कर दिया गया है।

Image

जम्मू में ब्लैकआउट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारतीय सेना की ओर से अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के बॉर्डर क्षेत्र पर हवाई हमले (ड्रोन मिसाइल) दागने शुरू कर दिये हैं, जिसको भारतीय सेना ने निष्क्रिय कर दिया है। ताजा खबर के मुताबिक, गुरुवार की देर शाम जम्मू-कश्मीर स्थित हवाई अड्डे और जम्मू यूनीवर्सिटी के पास मिसाइल दागने का प्रयास किया गया, जिसको सेना ने निष्क्रिय कर दिया। पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाकर गोलाबारी की है, जिसके जवाब में भारतीय वायु रक्षा तोपें फायरिंग कर रही हैं। जम्मू के अधिकतर ब्लैकआउट कर दिया गया है। वैष्णो देवी मंदिर पर भी ब्लैकआउट कर दिया गया है। लोगों का मूवमेंट रोक दिया गया है। अधिकतर क्षेत्रों में लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है।

जम्मू में बिजली गुल

जम्मू शहर में गुरुवार देर शाम विस्फोट की आवाजें आने से दहशत फैल गई। सुरक्षा बलों ने यहां भारी सुरक्षा वाले हवाई अड्डे के पास पाकिस्तानी ड्रोन नष्ट कर दिये। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हवाई अड्डे पर हमला हुआ है या नहीं, जहां भारतीय वायुसेना का स्टेशन भी स्थित है। हवाई अड्डे के आसपास दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनाई देने के तुरंत बाद जम्मू में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। अधिकारियों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और भारतीय ड्रोन रोधी प्रणाली द्वारा कुछ पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया गया है। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवाई अड्डे के बाहर एक ड्रोन को गिरते हुए देखा गया।

पाकिस्तान ने जम्मू हवाई अड्डे को निशाना बनाने का प्रयास किया है। हालांकि, सेना की जवाबी कार्रवाई शुरू हो गई है। गुरदासपुर में भी सायरन बजे हैं। भारत ने जवाबी कार्रवाई में कई ड्रोन मार गिराए हैं। जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में पूरी तरह ब्लैकआउट कर दिया गया है। जम्मू संभाग के अखनूर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है; सायरन बजने लगे हैं। पाकिस्तान ने जम्मू को निशाना बनाकर गोलाबारी की है। भारतीय वायु रक्षा तोपें जवाबी फायरिंग कर रही हैं। भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया, एक भी निशाना कामयाब नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने जम्मू सिविल एयरपोर्ट, सांबा, आरएस पुरा, अरनिया और आसपास के इलाकों को बनाया निशाना, एक साथ 8 मिसाइलें दागीं। जम्मू संभाग के सांबा में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है और सायरन की आवाजें सुनी जा सकती हैं।

कहां-कहां ब्लैकआउट

  • श्रीनगर में ब्लैकआउट
  • वैष्णों देवी मंदिर में ब्लैकआउट
  • सांबा में पूर्ण ब्लैकआउट
  • जैसलमेर में ब्लैकआउट
  • पठानकोट में ब्लैकआउट
  • अमृतसर में पूर्ण ब्लैकआउट
  • गुरदासपुर में ब्लैकआउट
  • सांबा में ब्लैकआउट
  • जालंधर में ब्लैकआउट
  • बीकानेर में ब्लैकआउट

यहां भी हमला

जम्मू-कश्मीर के अलावा राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर एरिया में ड्रोन से हमले किए जा रहे हैं, जिसके बाद जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। विस्फोटों की आवाज़ सुनी जा सकती है, और आसमान में चमकती हुई रोशनी देखी जा सकती है। उधर, पंजाब के अमृतसर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू कर दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article